Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

मां बनने के बाद अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड को अलविदा कहा

इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता सुनील शेट्टी ने की है। अथिया के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है।

22 May 2025

मां बनने के बाद अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड को अलविदा कहा

मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता सुनील शेट्टी ने की है। अथिया के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है।

साल 2015 में अथिया ने फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब महज 32 साल की उम्र में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में मां बनने के बाद अथिया ने पूरी तरह से मातृत्व की जिम्मेदारियों को अपनाने का फैसला किया है और इसी कारण उन्होंने अभिनय से दूरी बनाने का रास्ता चुना है।

अथिया ने हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ दियासुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी के फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के फैसले को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय अथिया ने पूरी तरह अपने मन से लिया है। सुनील ने कहा, "अथिया ने अपनी आखिरी फिल्म के बाद कई प्रस्ताव ठुकरा दिए। एक दिन वह मेरे पास आई और बोली, 'पापा, मैं अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहती और बस, वह चली गई।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उसके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि उसने दूसरों की नहीं बल्कि अपने दिल की सुनी।" इस तरह सुनील शेट्टी ने साफ किया कि अथिया ने फिल्मों दुनिया से दूरी बनाने का फैसला सोच-समझकर लिया है।

अथिया का करियर

अथिया शेट्टी ने जनवरी 2023 में भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी रचाई थी। मार्च 2025 में दोनों एक प्यारी-सी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने 'इवारा' रखा है। सुनील शेट्टी ने एक मां के रूप में अथिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, "आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत भूमिका निभा रही है, मातृत्व। वह इस नई यात्रा को पूरी तरह जी रही है और हर पल का आनंद ले रही है।" हालांकि अथिया के एक्टिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला रहा, लेकिन कई लोग उनके इस फैसले की तारीफ भी कर रहे हैं और उनके नए जीवन को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अथिया ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद दो फिल्मों 'मुबारकां' (2017) और 'मोतीचूर चकनाचूर' (2019) में काम किया। हालाँकि, इन फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। फिर भी लोगों ने अथिया के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मां बनने के बाद अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड को अलविदा कहा
इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता सुनील शेट्टी ने की है। अथिया के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News